“बुजुर्गों की चौपाल” संस्था ने कराया बुजुर्गो का निशुल्क मोतियाबिंद का आपरेशन
रायपुर। समाज सेवी संस्था बुजुर्गों की चौपाल ने अब तक तीन सौ से अधिक बुजुर्गो का निशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन करवाया हैं। विगत पांच वर्षों से बुजुर्गों के लिए काम कर रही संस्था लगातार वृद्धाश्रमों व अन्य स्थानों में बुजुर्गो के लिए निशुल्क आई जाँच शिविर लगाकर जाँच के दौरान मोतियाबिंद की शिकायत पर जरूरतमंद बुजुर्गों का निशुल्क आपरेशन कराया है। इस कड़ी में जून व जुलाई माह में 39 बुजुर्गों का आपरेशन MGM आईं हास्पीटल रायपुर में किया जा चुका है।
संस्था प्रमुख प्रशांत पांडये ने बताया कि जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है वो किसी ना किसी मान्यता से ईलाज करवा लेते है। परन्तु मध्यमवर्गीय परिवार अपनी समस्या बता ही नहीं पाते। इस समस्या को देखते हुए हमारे संस्था द्वारा जरूरतमंद सभी बुजुर्गों को इसका लाभ पहुचाना चाहते हैं। इस मुहीम में संस्था से शोनम शिफा, प्रभा साहु, सुषमा धूव्र, मिथलेश चौहान, रवि गढपाले, ज्योति जैन, पदमा ठाकुर, मोहित चंद्राकर सहित अन्य सदस्य जुड़े है।




