CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की पोस्टर लेडी कही जाने वाली बल्दी बाई का निधन

  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की पोस्टर लेडी कही जाने वाली बल्दी बाई का निधन
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की पोस्टर लेडी कही जाने वाली बल्दी बाई ने कोरोना को तो मात दे दी थी, लेकिन जिंदगी की जंग हार गईं। आज सुबह करीब 8 बजे ह्रदय घात से उनका निधन हो गया।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कंदमूल फल खिलाने वाली बल्दी बाई बुधवार को स्वस्थ होकर अपने गृहग्राम कुल्हाड़ीघाट लौट गई थीं। सीएमएचओ डॉ. एन आर नवरत्न ने बताया कि रिपोर्ट नेगेटिव होने के बाद उन्हें बुधवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।

गरियाबंद जिला चिकित्सालय में भी उनका प्राथमिक चेकअप किया गया था। घर पहुंचने पर भी टीम ने उनकी जांच की थी। उनकी स्थिति सामान्य थी। सुबह करीब 8 बजे उनकी तबीयत खराब हुई और कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हो गई।

ज्ञातव्य है कि बल्दी बाई की तबीयत बिगड़ने पर 25 अप्रैल को उनका एंटीजन टेस्ट किया गया था। इसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनमें सामान्य सर्दी-बुखार के लक्षण थे। जानकारी मिलने पर प्रशासन ने उन्हें रायपुर स्थित अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी तबीयत को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बेहतर उपचार के निर्देश दिए थे। इसके बाद बुधवार को वह ठीक हो गई थीं।


Share

Leave a Reply