कांग्रेस के महाअधिवेशन में कार्यकर्ताओं को लेकर आ रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 16 घायल
दुर्ग। कांग्रेस की आम सभा में शामिल होने रायपुर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भरी बस दोपहर लगभग 1 बजे जीई रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।
हादसे में बस में सवार 15-16 कार्यकर्ताओं को चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, पुरानी भिलाई थाना क्षेत्रान्तर्गत जीई रोड पर रायपुर जाते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भरी बस क्रमांक सीजी 07 एलवाई 9700 के चालक ने सामने चल रही बस को ठोकर मार दी. बस में करीबन 40 सवार थे।
जिनमें से 15-16 लोगों को चोट आई है । जिनका इलाज सनशाइन अस्पताल में किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।




