तीर्थयात्रियों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 60-65 यात्री थे सवार, पढ़े पूरी खबर ...
बिलासपुर : अमरकंटक से खैरागढ़ जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना बिलासपुर मुख्य मार्ग में हुई। बस में 60-65 यात्री सवार थे। इस घटना में दर्जनों श्रद्धालु घायल हुए है, घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया जा रहा है ।
घटना अमरकंटक से वापसी के दौरान कारीआम के बंजारी घाट के पास हुई है, सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के नांदगांव जिले के रहने वाले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केंदा में कुछ लोगों का इलाज किया जा रहा है गंभीर रूप से घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिम्स हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया है।




