बड़ी खबर रायपुर : बस ऑपरेटरों की रैली में पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी
रायपुर। किराया बढ़ाने की मांग को लेकर बस ऑपरेटर ने रायपुर के पंडरी बस स्टैंड से बसों की रैली निकाली है। बसों की रैली को केनाल रोड चौक पर पुलिस ने रोक लिया है। पुलिसकर्मियों की बस मालिकों के साथ झूमाझटकी हुई है। बसों की रैली की वजह से पंडरी बस स्टैंड के सामने लंबा जाम लग गया है। किराया बढ़ाने और ऑफ रोड बसों की टैक्स माफी की मांग को लेकर बस ऑपरेटर्स ने मोर्चा खोल दिया है। बस ऑपरेटर्स ने आज बस रैली निकालकर जनप्रतिनिधियों को जगाने की कोशिश की है। ऑपरेटर्स ने 13 जुलाई से बसें नहीं चलाने का ऐलान किया है। बस ऑपरेटर्स पेट्रोट-डीजल के लगातार बढ़ते दामों के बाद लंबे समय से यात्री बसों का किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।




