CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में 14 जुलाई को जल समाधि लेंगे बस संचालक, सरकार को दिया अल्टीमेटम

छत्तीसगढ़ में 14 जुलाई को जल समाधि लेंगे बस संचालक, सरकार को दिया अल्टीमेटम
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने सोमवार को पूरे प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर धरना किया। बस संचालकों की मांग है कि 40 फीसदी बस किराया में वृद्धि होना चाहिए, जो बस खराब है या जिन बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है, उन बसों का टैक्स ना लिया जाए। बस संचालकों ने राज्य सरकार को 13 जुलाई तक अल्टीमेटम दिया है। यदि इनकी मांगे पूरी नहीं होती है, तो बस संचालक 14 जुलाई को जल समाधि लेने को मजबूर होंगे। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के अध्यक्ष सैयद अनवर अली ने कहा कि चरणबद्ध आंदोलन का आज आखिरी दिन है। यदि सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो मंगलवार से हम मजबूर होकर बसों को अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर देंगे। पूरे प्रदेशभर की बसें कल से बंद हो जाएगी। इस वजह से यात्रियों को भी असुविधा होगी। बस ऑपरेटर प्रमोद दुबे ने कहा कि इस संबंध में हमारी बात परिवहन मंत्री से बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री से इस विषय पर जल्द ही बात करेंगे। हम उम्मीद कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री हमें बुलाए और हमारी समस्या का समाधान करे. लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। जिसकी वजह से बस ऑपरेटर्स को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक सरकार की ओर से किसी तरह का कोई बुलावा नहीं आया है।



Share

Leave a Reply