BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बस मालिकों का निर्णय: लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी नहीं चलेगी यात्री बसें, सात सूत्रीय मांग को लेकर गृहमंत्री को सौंपा है ज्ञापन

 बस मालिकों का निर्णय: लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी नहीं चलेगी यात्री बसें, सात सूत्रीय मांग को लेकर गृहमंत्री को सौंपा है ज्ञापन
Share

रायपुर। रायपुर जिले में लॉकडाउन का आज अंतिम दिन है। पिछले कई दिनों से बसें शुरू होने की बाट जोह रहे यात्रियों को अभी और मुसीबत झेलनी होगी। बस संचालकों ने लॉकडाउन के बाद बसें संचालित करने में अपनी असमर्थतता जाहिर कर आज गृहमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। 
 
 
राजधानी के बस मालिकों ने एक स्वर में घाटे में रहकर बस चलाने से इंकार कर दिया है। बम मालिकों के समूह ने सर्वसम्मति से तय किया है कि जब तक उनकी सात सूत्रीय मांगे पूरी नहीं होगी वे बस नहीं चलाएंगे। ज्ञात हो कि शासन ने सख्त दिशा-निर्देश देकर बस संचालित करने के लिए पूर्ण में अनुमति दी थी। इसमें यात्रियों के मध्य एक सीट का अंतर रखने, क्षमता से आधी सवारी बिठाने, यात्रियों की स्क्रीनिंग करने, सेनेटाइजिंग की व्यवस्था करने जैसी कई बातें शामिल थी।
 
 
बस संचालकों ने कुछ दिनों तक बसें संचालित की लेकिन इसके बाद उन्हें लगातार हो रहे आर्थिक नुकसान के चलते बसों के पहिए थम गए थे। बताया जाता है कि बस केवल 14 से 15 दिन ही चल पाई थी कि बस मालिकों ने लगातार हो रहे नुकसान को देखते हुए बसें नहीं चलाने का फैसला किया था। इसके बाद से ही बसों के पहिए थमे हुए हैं। इधर राज्य के कई इलाके ऐसे हैं जहां केवल बसों से ही आवाजाही की जा सकती है। ऐसे क्षेत्र के यात्री बेसब्री से बसें चलने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन ऐसे यात्रियों को अभी और मुसीबत झेलनी होगी। बस मालिकों ने अपनी 7 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर वर्तमान में बसें नहीं चलाने का फैसला किया है। बस मालिकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखी है। अब देखने वाली बात है कि शासन-प्रशासन बस मालिकों की मांगों पर क्या कदम उठाती है। 


Share

Leave a Reply