नवा रायपुर के निर्माण रद्द कर मुख्यमंत्री ने बता दिया जनता का स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकता : कांग्रेस
रायपुर। केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ सरकार से सीख ले कर सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को रद्द करे। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नए रायपुर के निर्माण कार्यो को रद्द करने का निर्णय ले कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना के संकट के समय अपनी प्राथमिकता बता दी । उनके लिए राज्य की जनता के लिए स्वास्थ सुविधा जुटाना ज्यादा महत्वपूर्ण है ।
छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए मिव्ययता बरतते हुए नए रायपुर के निर्माण कार्यो को रद्द कर दिया । नए रायपुर में सीएम हाउस ,राजभवन मंत्रियों के निवास का भूमिपूजन कोरोना काल के पहले हो गया था ।केंद्र सरकार ने 20000 करोड़ की लागत के सेंट्रल विस्टा का भूमिपूजन कोरोना के मध्य में किया है ।सेंट्रल विस्टा निर्माण को देश भर की जनता से कोरोना संकट में फिजूल खर्ची बताए जाने पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से छत्तीसगढ़ के निर्माण कार्यो पर सवाल खड़ा किया था। जबकि दोनों की तुलना अनुचित थी अब नड्डा में साहस हो तो वे मोदी से कहे कि केंद्र सरकार सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को रद्द करें।
कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सेंट्रल विस्टा की लागत बीस हजार करोड़ रुपए से देश की तीन चौथाई आबादी का वेक्सिनेशन हो जाएगा देश भर में हजारों सर्व सुविधा युक्त अस्पताल बन जाएगे। सेंट्रल विस्टा मोदी की विलासिता पूर्ण मनोस्थिति और शाहखर्ची का प्रतिबिंब है ।जो हजारो करोड़ के प्रधानमंत्री आवास में रहने का सपना देख रहे और जिसको पूरा करने के लिए वे देश को दवाई ऑक्सिजन और वैक्सीन से ज्यादा प्राथमिकता सेंट्रल विस्टा के निर्माण को दे रहे है । कोरोना की पहली और दूसरी लहर के बीच मे जब वैक्सीन और अस्पतालों दवाइयों के लिए योजना बनाने की जरूरत थी। मोदी सरकार सेंट्रल विस्टा की योजना बना उसको मूर्त रूप देने के लिए कवायद कर रही थी।




