ग्लास कंपनी से 12 लाख 88 हजार का माल मंगवाकर पेमेन्ट नही दिया, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
रायपुर: रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र अंतर्गत मिस्टर ग्लास कंपनी से 12 लाख 88 हजार 343 रुपये का माल खरीदकर पेमेन्ट नही करने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मिस्टर ग्लास कंपनी ग्राम दरबा मंदिर हसौद रायपुर का मैनेजर अंकित कुमार उम्र 32 साल ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि फ र्म के संचालक/ भागीदार अमन सिंघल से विशाल बिजपुरिया जो दीदारगंज पटना सिटी बिहार निवासी जो ग्लास व्यवसायी है। अप्रेल 2019 ग्लास फैक्ट्री ग्राम दरबा एवं कार्यालय समृद्धि एवेन्यु सेंट जेवियर्स स्कूल के पास अवंति बिहार रायपुर मे आकर मिला। और बताया कि उसका ग्लास बड़ा व्यवसाय है। साथ काम करने प्रार्थी के फर्म को काफी लाभ होगा।
जिससे प्रार्थी उसके विश्वास में आकर उसे माल देना प्रारंभ कर दिया। शुरू -शुरु में विशाल बिजपुरिया ने माल का भुगतान समय -समय पर कर अपना विश्वास जमा लिया। और इसका फायदा उठाकर अधिक माल का आर्डर कर 12 लाख 88 हजार 343 रुपये का ग्लास का आर्डर दिया,माल मिल जाने के बाद वह काफी दिनों तक पेमेन्ट नही किया। जिसके बाद व्यवसाय स्थल पटना जाकर रकम मांगने गये कोई न कोई बहाना कर अब तक रकम अदा न कर 5-6 माह से संपर्क रखना बंद कर दिया इस तरह विशाल बिजपुरिया ने विश्वास में लेकर प्रार्थी के फर्म से क्रय किये ग्लास कुल 12,88,243 रूपये भुगतान नही किया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।




