CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छ.ग. भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष ने कोण्डागांव का किया दौरा

छ.ग. भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष ने कोण्डागांव का किया दौरा
Share

कोण्डागांव, छत्तीसगढ़ भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल ने बुधवार को कोण्डागांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने टाउन हॉल में मध्यान्ह भोजन श्रमिक संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर शासन की ओर से संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
इसके पश्चात् उन्होंने नगर पालिका परिषद कोण्डागांव में जाकर कोण्डागांव नगर पालिका अध्यक्ष, समस्त पार्षदों व अधिकारियों से श्रम विभाग पंजीयन तथा संचालित योजनाओं के संबंध में चर्चा की गई। तत्पश्चात वे कार्यालय श्रम पदाधिकारी जिला कोण्डागांव पहुंचे। जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पंजीयन व संचालित योजनाओं के संबंध में चर्चा की गई। चर्चा के दौरान उनके द्वारा अधिक से अधिक पंजीयन कर श्रमिकों को लाभ दिलवाने तथा उपकर की राशि अधिक से अधिक वसूली के संबंध में निर्देश दिये गये।

नाईट कैम्प का अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
अपने दौरे के दौरान उन्होंने रात 11.40 बजे ई-श्रमिक पंजीयन एवं श्रम विभाग के पंजीयन कार्ड के लिए जिला कोण्डागांव में चल रहे नाईट कैम्प का ग्राम कुम्हारपारा में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रमिकों का अधिक से अधिक मात्रा में पंजीयन करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष हेमकुंवर पटेल, बीओसी सदस्य बलराम मौर्य सहित जनप्रतिनिधि अनुराग पटेल, चाकेश्वर गढ़पाले, झूमुक लाल दीवान, तरूण गोलछा, तबस्सुम बानो, शिल्पा देवांगन, हेमा देवांगन, विशाल शर्मा, नरेन्द्र देवंागन, अभिषेक बोरकर सहित नगरपालिका सीएमओ सूरज सिदार, श्रम अधिकारी आरजी सुधाकर एवं नगर पालिका परिषद कोण्डागांव के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
 



Share

Leave a Reply