BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

साय कैबिनेट का विस्तार इस दिन, अमर अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा और गजेंद्र यादव को कैबिनेट मंत्री बनाने की चर्चा, इन्हें संसदीय सचिव

साय कैबिनेट का विस्तार इस दिन, अमर अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा और गजेंद्र यादव को कैबिनेट मंत्री बनाने की चर्चा, इन्हें संसदीय सचिव
Share

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव मंत्रिपरिषद के विस्तार जल्द होने वाला है। सूत्रों के अनुसार 10 अप्रैल की सुबह नामों का ऐलान किया जा सकता है, साथ ही शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी किया जा सकता है। हालांकि, राजभवन में अभी इसकी कोई सूचना नहीं है।

तीन मंत्रियों के लिए शपथ समारोह राजभवन में आयोजित किया जा सकता है, समारोह में संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नीतीन नबीन भी मौजूद रहेंगे। दोनों दिल्ली से एक साथ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद नए मंत्रियों के नाम का लिफाफा लेकर आ रहे हैं। दोनों नेता रायपुर में पार्टी नेताओं से रायशुमारी के बाद नाम का खुलासा कर देंगे।

सूत्रों के अनुसार नए मंत्रियों में अमर अग्रवाल, रायपुर उत्तर से विधायक पुरंदर मिश्रा और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव ( राज्य मंत्री के लिए ) के नामों को लेकर चर्चा है। इस समय 10 मंत्री हैं। अब तीन नए मंत्रियों के साथ विष्णुदेव कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 13 हो जाएगी। वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए विक्रम उसेंडी का नाम सामने रहा है। संसदीय सचिव के लिए भावना बोहरा, गोमती साय, रायमुनी भगत, चेतराम अटामि, शमरजीत सिंह, योगेश्वर राजू सिन्हा, मोतीलाल साहू, डोमनलाल कोर्सवाड़ा, दीपेश साहू, प्रबोध मिंज, सुशांत शुक्ला, रोहित साहू, रिकेश सेन, नीलकंठ टेकाम, संपत साहू या राजेश अग्रवाल के नामों को लेकर चर्चाएं है।

बता दें कि इस बार हरियाणा की तर्ज पर साय कैबिनेट में 14 मंत्री बनाए जाने के आसार हैं. दरअसल, हरियाणा में 90 विधायकों की विधानसभा में मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हैं.  छत्तीसगढ़ में भी तीन नए मंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हो जाएंगे. छ्त्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार के गठन के 16 महीने हो चुके हैं, लेकिन मंत्रीमंडल में अब भीतर्ज पर 3 मंत्री पद खाली हैं. निकाय और पंचायत चुनाव निपटने के बाद अब एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई है

साय कैबिनेट के वर्तमान मंत्री

  • 1 विष्णु देव साय मुख्यमंत्री
  • 2 अरुण साव उप मुख्यमंत्री
  • 3 विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री
  • 4 ओपी चौधरी वित्त
  • 5 मंत्री केदार कश्यप वन मंत्री
  • 6 दयाल दास बघेल खाद्य मंत्री
  • 7 टंकराम वर्मा खेल मंत्री
  • 8 लखन लाल देवांगन उद्योग मंत्री
  • 9  श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री
  • 10 रामविचार नेताम
  • आदिम जाति कल्याण मंत्री
  • 11 लक्ष्मी रजवाड़े महिला बाल विकास मंत्री


Share

Leave a Reply