मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शुरू हुई कैबिनेट की बैठक, किसानों को लाभ देने पर लगेगी मुहर
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक शुरू। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित की गई है। बैठक में कोरोना से निपटने के उपायों और वैक्सीनेशन के साथ जिलों के हालातों की चर्चा चल रही है। वहीं, राजीव गांधी किसान न्याय योजना में नई फसलों के किसानों को लाभ देने पर मुहर लगाई जाएगी।
बैठक में वन मंत्री मो अकबर, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रेमसाय सिंह टेकाम, जयसिंह अग्रवाल, श्रीमती अनिला भेंडिया, डॉ. शिवकुमार डहरिया, रविंद्र चौबे, अमरजीत भगत, कवासी लखमा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े है।




