BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भारत सरकार के केबिनेट सचिव ने कोविड-19 वायरस से बचाव और जनस्वास्थ्य को लेकर मुख्य सचिवों से की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

भारत सरकार के केबिनेट सचिव ने कोविड-19 वायरस से बचाव और जनस्वास्थ्य को लेकर मुख्य सचिवों से की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
Share

रायपुर। भारत सरकार के केबिनेट सचिव राजीव गौबा ने देश के विभिन्न राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव रोकथाम और इलाज सहित जनस्वास्थ्य को लेकर विस्तृत समीक्षा की। केबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने, इससे बचाव और इलाज के समुचित प्रबंध करने के साथ लोगों को अन्य बीमारियों से बचाने और इलाज करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी राज्यों के जिलों में सरकारी और निजी अस्पतालों में आमजनों के इलाज के लिए अस्पतालों को अधिक क्रियाशीलता से काम करने पर जोर दिया है। केबिनेट सचिव ने देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के इलाज सहित जिलों में कोविड अस्पताल, टेस्टिंग की स्थिति, सरकारी अस्पतालों में आइशोलेशन वार्ड और वेंटिलेटर की सुविधा की जानकारी ली। 

केबिनेट सचिव ने दूसरे राज्यों से अपने गृह राज्य में वापिस आने वाले प्रवासी श्रमिकों और अन्य व्यक्तियों के लिए परिवहन व्यवस्था के संबंध में प्रत्येक राज्य की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने एक राज्य से दूसरे राज्य, डिस्टिक से दूसरे डिस्टिक आने वालों को कोरेनटाईन में रखने सहित उनके लिए की जा रही जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। केबिनेट सचिव ने देश के सभी जिला प्रशासन के अधिकारियों से कहा है कि उनके जिले में रेल्वे ट्रेक और सड़क से पैदल चलने वाले मजदूरों पर विशेष निगरानी रखें। इसी तरह से कोविड-19 से प्रभावित जिलों एवं क्षेत्रों के वर्गीकरण के आधार पर गृह मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत अन्य व्यवसायिक एवं आर्थिक गतिविधियों के संचालन के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।


Share

Leave a Reply