राखी त्यौहार में चीन को 20 हज़ार करोड़ का नुकसान देगी CAIT, महिला सहायता समूहो से बनावाई जा रही भारतीय राखियां- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पारवानी
रायपुर | कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोशी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि कन्फेडेरशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स कैट द्वारा ग्राम की महिलाओं को ग्राम में महिलाओं के साथ मिलकर राखी बनाने की विधियां की समग्र जानकारी एवं उनके सामानों की सूची, तथा अलग अलग डिजाइन प्रिंट एवं मोबाइल के माध्यम से देने का प्रयास किया जा रहा है । इस हेतु सभी सदस्यों को अवगत कराया गया है, इसको अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाओं एवं महिला सहायता समूह तक पहुचानें की व्यवस्था करने की कोशिश की जा रही है, चीन से आयातित राखियों की जगह भारत एवं ग्रामीण महिलाओं के हाथों की बनी राखियाँ भाइयों के हाथों में बांधी जा सके।




