क्या 26 अप्रैल के बाद भी बढ़ सकता है लॉकडाउन? सरकार इस बारे में क्या सोच रही है!
रायपुर। प्रदेश के कई जिलों में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर घातक सिद्ध हो रही है। राज्य सरकार द्वारा जिलों में बढ़ते संक्रमण को देखते लॉकडाउन लगाया व बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू है। आने वाले दिनों में लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा या खत्म किया जाएगा। इसको लेकर आम लोगों में अब चिंता बढ़ती जा रही है।
वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि प्रदेश के सभी जिलों में लॉकडाउन को अभी और आगे बढ़ाने की जरूरत है।
आपको बता दे लॉकडाउन को 13 दिन बीत जाने के बाद भी संक्रमण में कमी नहीं आया है। प्रदेश के अस्पतालों में बेड की भारी किल्लत सामने आती जा रही है। सरकार के लगातार हस्तक्षेप के बाद भी जीवन दायनी ऑक्सीजन की कमी से लोगों की जान जा रही है। जो गंभीर समस्या है।
सरकार को कोरोना संक्रमण की रफ़्तार को कम करने के लिए कड़ाई करना आवश्यक है. वर्तमान में किये गए लॉक डाउन का कोई ख़ास असर देखने को अब तक नही मिल पाया है अभी भी प्रदेश में हजारो की संख्या में रोज नए मरीजो की पहचान हो रही है, इन सभी को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है सरकार इस लॉक डाउन को आगे बढ़ा सकती है.




