CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर बिल्डर्स का डायरेक्टर बताकर केनरा बैंक से निकाल लिए 3.60 करोड़ रुपए

रायपुर बिल्डर्स का डायरेक्टर बताकर केनरा बैंक से निकाल लिए 3.60 करोड़ रुपए
Share

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कैनारा बैंक से ₹3.60 करोड़ की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में बैंक के सहायक प्रबंधक के भानुमूर्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सुहास हरिश्चंद्र नाम के व्यक्ति ने टाटीबंध स्थित केनरा बैंक में जाकर 8 मार्च 2021 को चालू खाता खुलवाया था। इस दौरान हरिश्चंद्र ने अपना पता देवेंद्र नगर बताया था। हरिश्चंद्र ने खुद को विष्णु लक्ष्मी लैंड डेवलपर्स और रायपुर बिल्डर्स का डायरेक्टर भी बताया था। 15 दिनों के बाद इसी कंपनी के नाम पर फर्जी चेक ₹48000 का तैयार कर बैंक में जमा किया। जमा करने के कुछ दिनों के बाद आरोपी ने पूरे पैसे नगद बैंक से निकाल लिए । इसके बाद 5 मई तक हरिश्चंद्र इसी तरह से सात अलग-अलग चेक जमा कर 36000000 रुपए निकाल लिए। जमा किए गए सभी चेक बिहार के सरकारी विभागों के फर्जी तरीके से तैयार किए हुए थे । इस बात की जानकारी बिहार की दोनों कंपनियों को हुई तो उन्होंने रायपुर के केनरा बैंक प्रबंधन से संपर्क किया। इसकी शिकायत मिलने पर केनरा बैंक के सहायक महाप्रबंधक में सुहास हरिश्चंद्र के विरुद्ध आमानाका थाने में एफ आई आर दर्ज कराई है। सुहास हरिश्चंद्र महाराष्ट्र के नागपुर का निवासी है। बैंक से धोखाधड़ी करने के बाद वह फरार बताया जा रहा है। आशंका है कि सुहास हरिश्चंद्र के इस धोखाधड़ी के कार्य में बैंक कर्मियों की भी मिलीभगत है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 



Share

Leave a Reply