अस्पताल से घर जा रहे कार चालक को ट्रक ने मारी ठोकर,मामला दर्ज
रायपुर, अस्पताल से वापस परिवार सहित घर जा रहे कार चालक को तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले की रिपोर्ट आरंग थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डोंगरीपाली थाना पिथौरा निवासी कोमल प्रसाद पटेल 33 वर्ष थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी 21 मई को दोपहर 3.30 बजे अस्पताल रायपुर से अपने गृहग्राम मॉ-बहन एवं बच्चों के साथ कार से जा रहा था तभी नेशनल हाईवे रोड पारागांव निसदा के पास तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 9149 का चालक ने पीछे से ठोकर मारकर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। गाड़ी में बैठे किसी भी व्यक्ति को शारीरिक चोट नही आई है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




