बड़ा हादसा रायपुर: पेड़ से टकराकर खेत में पलटी कार, हादसे में एक युवक की मौत
रायपुर। राजधानी के छेरीखेड़ी इलाके में एक हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा छेरीखेड़ी स्थित नमक रेस्टोरेंट के पास का है, जहां एक तेज रफ्तार टाटा जेस्ट कार माइलस्टोन और पेड़ से टकराकर खेत मे पलटी गई। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की पहचान आशुतोष घरबड़े उम्र 22 साल निवासी ए-3 सांई कॉम्प्लेक्स,देवेंद्र नगर,रायपुर के रूप में हुई है। युवक आज सुबह ही बिना बताए कार लेकर घर से निकला था। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही परिजनों समेत तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुँची है।




