CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Share

रायपुर :-  महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में वाणिज्य और प्रबंध विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में मोहित पटवारी जी ने मार्गदर्शन प्रदान किया।  पटवारी, जो आईआईएम अहमदाबाद के अंतिम वर्ष के छात्र हैं, ने कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे आईआईएम में प्रवेश पाने के लिए छात्रों को किस रणनीति से पढ़ाई करनी चाहिए।कार्यक्रम में  पटवारी जी ने आईआईएम जैसे शीर्ष संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए आवश्यक तैयारी, अध्ययन के सही तरीके, समय प्रबंधन, और आत्मनिर्भरता के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने छात्रों को यह भी बताया कि कैसे एक सटीक दिशा में प्रयास और निरंतर आत्मसमर्पण सफलता की कुंजी होते हैं।वाणिज्य और प्रबंधन विभाग के छात्रों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और  पटवारी जी के अनुभवों और सुझावों को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपने सवाल भी पूछे और  पटवारी ने उन्हें सही मार्गदर्शन दिया।यह कार्यक्रम वाणिज्य और प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य छात्रों को उनके भविष्य के लिए प्रेरित करना और उन्हें अच्छे करियर विकल्पों के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शांतनु पाल , प्रोफेसर ललित मोहन वर्मा एवं डॉ. अनुपमा जैन उपस्थित थे | कार्यक्रम का संचालन प्रबंध विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. जया चंद्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन  प्रबंध परिषद की अध्यक्ष सुश्री आयुषी चक्रवर्ती ने किया | कार्यक्रम के समापन पर वाणिज्य तथा प्रबंध विभाग के शिक्षकगणों ने  पटवारी जी का आभार व्यक्त किया और इस सफल आयोजन की सराहना की।
 


Share

Leave a Reply