CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर एयरपोर्ट से फिर शुरू होगी कार्गो सेवा, 1 अप्रैल से होगी शुरुआत

रायपुर एयरपोर्ट से फिर शुरू होगी कार्गो सेवा, 1 अप्रैल से होगी शुरुआत
Share

 रायपुर : चार साल के लंबे अंतराल के बाद स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर से एक बार फिर 1 अप्रैल से कार्गो सेवा की शुरुआत होने जा रही है। विमानन कंपनियों के अधिकारी इस सेवा को सुचारू रूप से शुरू करने की तैयारियों में जुट गए हैं। एयरपोर्ट पर सेटअप और मशीनों की फीडिंग के साथ-साथ बुकिंग सेवा को सक्रिय करने की प्रक्रिया जारी है। -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से प्रतिदिन 41 से 44 फ्लाइटों का संचालन किया जाता है, जिससे देशभर के प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानों की सुविधा उपलब्ध रहती है। इस एयरपोर्ट से प्रतिदिन लगभग 8000 यात्री हवाई यात्रा करते हैं। हालांकि, कार्गो सेवा के अभाव में रायपुर से सामान दूसरे शहरों तक भेजने की सुविधा नहीं थी, जबकि अन्य शहरों से सामान रायपुर तक आसानी से पहुंच रहा था। इसके कारण व्यापारियों और उद्योगपतियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

कार्गो सेवा के बंद होने के कारण पार्सल और अन्य आवश्यक सामग्रियों को निजी वाहनों के जरिए सड़क मार्ग से भेजा जाता था, जिससे समय और लागत दोनों बढ़ जाते थे। इस समस्या को देखते हुए ट्रैवल्स संचालकों ने विमानन कंपनियों को ज्ञापन सौंपा था।

कार्गो सेवा चालू रहने के दौरान फ्लाइटों के माध्यम से प्रतिदिन 18000 किलो से अधिक सामान का परिवहन होता था, जो मासिक रूप से 500 से 600 मीट्रिक टन तक पहुंच जाता था। लेकिन सेवा बंद होने के कारण यह कारोबार ठप पड़ गया था। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए ट्रैवल्स एसोसिएशन फेडरेशन ऑफ इंडिया (टॉफी) के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष रमन जादवानी ने विमानन कंपनियों के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद इस सेवा को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया गया।

1 अप्रैल से होगा शुभारंभ

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के डायरेक्टर एसडी शर्मा ने जानकारी दी कि विमानन कंपनियों द्वारा कार्गो सेवा को फिर से शुरू किया जा रहा है। इसकी सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और 1 अप्रैल से इसका शुभारंभ किया जाएगा। इस सेवा के पुनः आरंभ होने से व्यापारियों, उद्यमियों और आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी तथा सामानों की डिलीवरी में आने वाली परेशानियों का समाधान होगा।



Share

Leave a Reply