CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कार्टूनिस्ट पांडुरंगा राव को एक्सीलेंस अवार्ड से किया गया सम्मानित, भिलाई इनकी प्रथम कर्मभूमि ...

कार्टूनिस्ट पांडुरंगा राव को एक्सीलेंस अवार्ड से किया गया सम्मानित, भिलाई इनकी प्रथम कर्मभूमि ...
Share

भिलाई : इस्पात नगरी भिलाई से अपनी कार्टून कला की शुरुआत करने वाले देश के प्रख्यात कार्टूनिस्ट बीवी पांडुरंग राव के खाते में एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। उन्हें नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस अवार्ड-2021 से सम्मानित किया गया है।

आई कैन फाउंडेशन के संस्थापक गौरव गौतम ने बताया कि यह अवार्ड देशभर के उन चुनिंदा लोगों को दिया गया है जिन्होंने अपने कार्यों से समाज व देश में विशिष्ट योगदान दिया है। भिलाई स्टील प्लांट के सेवानिवृत्त अफसर और वर्तमान में बेंगलुरु में रह रहे बीवी पांडुरंग राव को इस आयोजन में मुख्य अतिथि सांसद राहुल कसवां ने सम्मानित किया। वहीं आयोजन में दिल्ली म्यूनिसिपल कार्पोरेशन के चेयरमैन योगेश वर्मा, इनकम टैक्स की ज्वाइंट कमिश्नर अमनप्रीत कौर के साथ परमेश्वर बाली, नेतराम ठगेला व जितेंद्र चतुर्वेदी सहित अन्य लोग विशिष्ट अतिथि के तौर मौजूद थे। इस आयोजन में देश के प्रत्येक राज्य से एक-एक महिला- पुरुष के साथ एक संगठन का चयन इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए किया गया था। जिसमें बीवी पांडुरंग राव को कर्नाटक राज्य से विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

आई कैन डू फाउंडेशन का उद्देश्य ...

आयोजक गौरव गौतम ने बताया कि आई कैन डू फाउंडेशन का लक्ष्य 2023 तक ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल और कॉलेज में लड़कियों के लिए सैनिटरी वेंडिंग मशीन स्थापित करना है जिससे सैनिटरी नैपकिन की आसान पहुंच के साथ मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में बालिकाओं में जागरूकता का प्रसार हो। यह प्रतिष्ठित अवार्ड भिलाई बिरादरी को समर्पित करते हुए बीवी पांडुरंग राव ने कहां कि उन्होंने भिलाई स्टील प्लांट मैनेजमेंट के प्रोत्साहन से ही अपनी कार्टून कला को विकसित किया था और भिलाई स्टील प्लांट की वजह से ही देश को दुनिया में उन्हें अपनी कार्टून कला का प्रचार प्रसार करने का मौका मिला।

उल्लेखनीय है कि बीवी पांडुरंग राव वरिष्ठ कार्टूनिस्ट है और बीएसपी से सेवानिवृत्ति के बाद बेंगलुरु में रहते हुए देश और दुनिया में अपनी कार्टून कला की धूम मचा रहे हैं। कार्टून कला की वजह से उनका नाम 14 बार लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड और 11 बार इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया है। वहीं उन्हें भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के हाथों लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड और प्रतिष्ठित यूआरएफ लेजेंड अवार्ड मिल चुका है। राव ने बताया कि इस वर्ष 2021 में उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण अवार्ड कार्टून कला के क्षेत्र में प्राप्त हुए हैं। जिसमें कोरिया, पोलैंड,ब्राजील, जापान, रोमानिया व कोलंबिया में विभिन्न विषयों पर भेजे गए कार्टून के आधार पर उन्हें सम्मानित किया गया है वहीं राष्ट्रीय स्तर पर विजयवाड़ा में हाल ही में विशेष सम्मान प्रदान किया गया है।
 



Share

Leave a Reply