बड़ी खबर रायपुर: जमीन बिक्री में धोखाधड़ी का मामला, भाजपा नेता पर FIR
रायपुर। राजधानी रायपुर में जमीन बिक्री के मामले में धोखाधड़ी का मामले सामने आया है। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर एक ही जमीन को 9 को बेचने के मामले में भाजपा नेता व उसकी भाभी का नाम सामने आया है।
रायपुर जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक संतोष जैन और उनकी भाभी मीना जैन पर बगैर प्लटिंग किए जमीन बेचने का आरोप लगा है। संतोष जैन और उनकी भाभी मीणा के खिलाफ पुलिस ने जमीन का कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 418, 420, 467, 468, 471 के तहत एफआईआर दर्जकर सिविल लाइन थाना पुलिस उनकी तलाश में जुटी गई है।
सिविल लाइन थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक संतोष जैन और मीणा जैन खसरा में फर्जी तरीके से सीमांकन बटांकन दर्शाकर जमीन को विक्रय करने और कब्जा नहीं दिया गया था। आरोपी संतोष जैन और मीणा जैन ने प्रार्थी हेमंत अग्रवाल से सन 1993 में जमीन बैनामा दिखाकर रकम ले लिया था। साथ ही आरोपी उसी जमीन का खसरा मात्र दस्तावेजों पर दिखाकर 9 अलग-अलग लोगों को बेच दिया था।
गौरतलब कि प्रार्थी हेमंत अग्रवाल की ओर से उनके साले हेमंत गोयल की शिकायत पर आईजी रायपुर ने सिविल लाइन थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए थे। जिसके बाद जांच में शिकायत सही पाए जाने पर अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।
प्रार्थी हेमंत ने पुलिस को बताया कि संतोष व मीना जैन ने वर्ष 1993 में फर्जी तरीके से बटांकन दिखाकर जमीन को विक्रय किया था। आज दिनांक तक कब्जा प्रदान नहीं किया है। जब भी वे संतोष से इस बारे में चर्चा करते हैं तो वह हर बार उन्हें घुमा देता था और जल्दी ही काम होने का हवाला देता था।
सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी संतोष जैन के खिलाफ शिकायत आई है कि उसने लगभग दर्जनभर अधिक लोगों को बगैर प्लाटिंग किए जमीन को विक्रय किया था। प्रार्थी की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में धारा 418, 420, 467, 468, 471 के तहत एफआईआर दर्जकर आरोपी की तलाश की जा रही है। इस मामले में आरोपी के पते पर पुलिस टीम ने दबिश भी दी है।




