सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी व सोने,चांदी के जेवरात चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर: राजधानी के टिकरापारा इलाके में बुधवार को एक सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 92 हजार रुपये कीमत के सोने,चांदी के गहने व नगदी रुपये चोरी कर लेने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक गोल चौक पल्लवी विहार डीडीनगर निवासी अनुप्रिया 30 वर्ष पति मृत्युजय उपाध्याय ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थियाका मायका मठपारा दुधाधारी मंदिर के पीछे टिकरापारा में है। बुधवार को सुबह 10.15 बजे मायके वाले मकान में ताला लगाकर बाहर गए थे। जब शाम को 6 बजे के करीब वापस आये तब मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टुआ हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर आलमारी में रखा सोने,चांदी के जेवरात व नगदी 2000 रुपये कुल 92 हजार के सामान किसी ने चोरी कर लिया था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामले की जांच में जुटी है।




