CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर : राजधानी में सदर बाजार के इस ज्वेलरी दुकान से करोड़ों के जेवरात सहित नकदी पार...

बड़ी खबर : राजधानी में सदर बाजार के इस ज्वेलरी दुकान से करोड़ों के जेवरात सहित नकदी पार...
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सदर बाजार के नाहटा काम्पलेक्स स्थित नगीना जेम्स शो रूम से लगभग दो करोड़ रुपए से अधिक के हीरे-जवाहरात और चार लाख रुपए नकद चोरी होने का मामला सामने आया है।

 

 

 


जानकारी के अनुसार शो-रूम शनिवार को बंद करके कारोबारी रवाना हो गए थे। सोमवार को खुलने पर ये मामला सामने आ गया है। बताया गया है कि चोर डायमंड के खुले पैकेट नग-नगीने जवाहरात के साथ चार लाख रुपए कैश और ग्राहकों के आर्डर का माल भी ले भागा है।

 


मामले में शोरूम का एक नाैकर संदिग्ध माना जा रहा है, वह करीब डेढ़ माह पहले काम पर लगा था। वह राजस्थान का निवासी बताया गया है। वारदात सामने आने के बाद से उसका मोबाईल बंद है और वह गायब है। बताया गया है कि इस नाैकर के हाथ में शोरूम की चाबियों का गुच्छा आया था। अनुमान है कि वह ताला खोलकर माल ले भागा। फिलहाल शोरूम संचालक सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाने पंहुचे हैं।



Share

Leave a Reply