सावधान: स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पदों मे भर्ती के लिए आ रहे फर्जी कॉल..
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति के विज्ञापन प्रकाशन के बाद आवेदकों को पात्र-अपात्र की सूचना देते हुए दावा आपत्ति करने सूचना प्रकाशित किया गया था। उक्त पदों में भर्ती के लिए उम्मीदवारों को अज्ञात लोगों के फर्जी कॉल आ रहे हैं।
इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने आवेदकों से अपील की है कि अगर कोई अज्ञात व्यक्ति दूरभाष के माध्यम से किसी को यह सूचित करता है कि उनका उक्त पद पर चयन किया जा रहा है, और जिसके लिए राशि की मांग की जाती है तो इस तरह के फर्जी कॉल पर ध्यान न दें और सतर्क रहें। विभाग ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया शासन के निर्देशानुसार करते हुए पूर्ण किया जाना है अतः किसी के बहकावे मे न आए।




