लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

CG - अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

CG - अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत, 2 गंभीर घायल
Share

 धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत
पहला हादसा:-  बोरई थाना क्षेत्र के घुटकेल गांव के पास हुआ। यहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ा, ओडिशा निवासी अभय सतनामी और बरमारू समेत तीन लोग नगरी में अपने रिश्तेदार के यहां नहावन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद तीनों एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान घुटकेल के पास उनकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई।

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। सिहावा क्षेत्र में सड़क किनारे घायल मिला युवक, इलाज के दौरान मौत।

दूसरी घटना:-  सिहावा थाना क्षेत्र के मल्हारा गांव की है। यहां सुमंत शांडिल्य किसी काम से थाना गया था। वापस लौटने के दौरान वह गांव के पास सड़क हादसे में घायल अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी
दोनों सड़क दुर्घटनाओं की सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसों के कारणों की जांच कर रही है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।



Share

Leave a Reply