BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG – तलवार लेकर घर में घुसा युवक, देवी-देवताओं की फेंकी तस्वीरें, फिर करने लगा ये घटिया हरकत

CG – तलवार लेकर घर में घुसा युवक, देवी-देवताओं की फेंकी तस्वीरें, फिर करने लगा ये घटिया हरकत
Share

 बिलासपुर। न्यायधानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बिलासपुर में के तिफरा क्षेत्र में एक युवक ने घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। आरोपी तलवार लेकर घर में दाखिल हुआ और देवी-देवताओं की तस्वीरों को अपमानजनक तरीके से फेंक दिया। विरोध करने पर महिला के पति और बेटे के साथ मारपीट की गई। घटना की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था। अब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ले का युवक फरीद खान तलवार लेकर जबरन उनके घर में घुस आया। उसने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और पूजा स्थान में रखी देवी-देवताओं की तस्वीरों को फेंक दिया। जब पीड़िता का बेटा श्री तिवारी दरवाजा खोलने बाहर आया तो फरीद ने उसे और उसकी बहन को तलवार दिखाकर धमकाया और फिर घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

आरोपी ने धमकी दी कि अगर घर में रहना है तो हर महीने पैसे देने होंगे। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो उसने अश्लील गालियां दीं और बेटे पर तलवार से हमला करने की कोशिश की। पति के बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। महिला ने बताया कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है और मोहल्ले में दहशत फैला रहा है। शिकायत के आधार पर सिरगिट्टी पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर फरीद खान को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कारवाई कर रही है।



Share

Leave a Reply