CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी ठोकर, पहिये के नीचे आने से बहन की मौत, भाई की हालत गंभीर

CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी ठोकर, पहिये के नीचे आने से बहन की मौत, भाई की हालत गंभीर
Share

 बिलासपुर। CG ACCIDENT NEWS : सीपत में हुए सड़क हादसे के कारण एक परिवार में मातम छा गया। बेटी की अर्थी घर के सामने पड़ी थी तो बेटा गंभीर हालत में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। बताया जा रहा है कि फरहदा गांव के रहने वाले संजय धनवार और उसकी बहन राजेश्वरी किसी काम से गतौरा गांव गए हुए थे. वहां से लौटने के दौरान एक ट्रेलर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया।

सीपत में सड़क दुर्घटना में मौत:

 बाइक संजय चला रहा था. बहन बाइक के पीछे बैठी हुई थी. ट्रेलर के टक्कर के बाद बाइक सवार संजय दूर जाकर गिर गया जबकि राजेश्वरी ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. गंभीर हालत में आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और संजय को अस्पताल पहुंचाया।

दुर्घटना के बाद चक्काजाम: 

इस सड़क दुर्घटना के बाद नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया. काफी देर बाद पुलिस अधिकारियों ने नाराज लोगों को समझाया और मामले को शांत कराया. फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. फरार ड्राइवर की तलाश पुलिस कर रही है.



Share

Leave a Reply