CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG Accident News : देर रात बारातियों से भरी वैन ट्रक से टकराई, दूल्हा-दुल्हन गंभीर रूप से घायल

CG Accident News : देर रात बारातियों से भरी वैन ट्रक से टकराई, दूल्हा-दुल्हन गंभीर रूप से घायल
Share

रायगढ़ : जिले के सरिया थाना क्षेत्र में देर रात बारातियों से भरी एक वैन ट्रक से जा टकराई है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन समेत 6 बराती घायल हो गए हैं। घटना सरिया थाना क्षेत्र के सूरजगढ़ पुल के पास हुई। सभी घायलों को उपचार के लिए पुसौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जिसमें गंभीर रूप से घायलों को रायगढ़ मेकाहारा में भर्ती कराया गया हैं। हादसे में घायल पुसौर क्षेत्र के नवापारा गांव के हैं जो ओडीशा के कोसमडीह से विवाह के पश्चात पुसौर वापस लौट रहे थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुसौर नवापारा से एक बारात ओडिशा के कोसमडीह गई हुई थी वहां से वापस लौटते वक्त रात लगभग 10:30 बजे उक्त दुर्घटना हुई। जानकारी के मुताबिक वैन के ड्राइवर ने अपने आगे जा रहे ट्रक को पीछे से ठोकर मार दी । यह ठोकर इतनी जोरदार थी कि वैन का आधा भाग ट्रक के नीचे घुस गया। इस दुर्घटना में दुल्हा जितेन्द्र व दुल्हन बाबी सहित महिलाएं एवं बच्चे भी घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और घायलों को वैन से निकाला। 



Share

Leave a Reply