CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार पति – पत्नी को रौंदा, दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत, चालक फरार

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार पति – पत्नी को रौंदा, दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत, चालक फरार
Share

 बिलासपुर: सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम लगरा निवासी नरोत्तम केंवट उर्फ छोटू और उनकी भाभी रजनी केंवट बाइक से ग्राम डगनिया खैरा स्थित सोसाइटी में चावल लेने के लिए जा रहे थे। इसी दरमियान ग्राम सेलर के एनीकेट मोड़ के पास पहुंचे हुए थे कि तभी बेलतरा की ओर से तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में नरोत्तम और रजनी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया, जबकि सीपत पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार हाईवा चालक की तलाश शुरू कर दी है।



Share

Leave a Reply