CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG - दरिंदगी की सारी हदें पार! सिगरेट पीने बदमाश पहुंचे थे दुकान, अकेली पाकर बिगड़ी नीयत, दरिंदों ने घर में घुसकर महिला से किया गैंगरेप.....

CG - दरिंदगी की सारी हदें पार! सिगरेट पीने बदमाश पहुंचे थे दुकान, अकेली पाकर बिगड़ी नीयत, दरिंदों ने घर में घुसकर महिला से किया गैंगरेप.....
Share

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बदमाशों ने एक महिला के घर में घुसकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। दो बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को डरा-धमका कर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की धमकियों के कारण महिला ने 10 दिन बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गैंग रेप की घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। 

पुलिस के मुताबिक जरहाभाठा ओमनगर निवासी धरमलाल सूर्यवंशी और देवराज वर्मा ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात से तीन दिन पहले दुकान जाकर धरमलाल ने महिला से उसका मोबाइल नंबर मांगा था, लेकिन महिला ने नंबर नहीं दिया। इसके बाद आरोपी ने दुकान के बाहर लिखा नंबर देखा और फोन करने लगा। दो दिन तक वो गांव में रहा। फिर वापस लौट गया। तीन दिन बाद दोस्त के साथ आया।

महिला ने पुलिस को बताया कि तीसरे दिन दोपहर धरमलाल उर्फ निहाल सूर्यवंशी और सरकंडा के मुक्तिधाम के पास रहने वाला देवराज वर्मा उसके घर से लगे दुकान आए थे। फिर सिगरेट खरीद कर बाहर पीने लगे। इस दौरान महिला दुकान बंद कर पानी लेने अपने घर गई। तभी महिला को अकेली पाकर दोनों उसके घर में घुस गए। दोनों ने महिला को डरा-धमका कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर दोनों ने धमकाते हुए कहा कि किसी को बताई तो तुझे जान से मार देंगे। आरोपियों की धमकियों से डरी-सहमी महिला 10 दिन बाद महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, इसके बाद कोनी थाने पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने सरकंडा और जरहाभाठा में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

 


Share

Leave a Reply