CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG : जनता के साथ साथ अब कांग्रेस ने भी किया भूपेश बघेल से किनारा : भाजपा

CG : जनता के साथ साथ अब कांग्रेस ने भी किया भूपेश बघेल से किनारा : भाजपा
Share

 रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के उस बयान पर कटाक्ष किया है, जिसमें महंत ने अगला विधानसभा चुनाव पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ने का ऐलान किया है। श्री देव ने कहा कि महंत का यह बयान कांग्रेस के भीतर चल रहे सत्ता-संघर्ष और गुटीय घमासान का ही परिचायक है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि कांग्रेस की पूरी विचारधारा ही भ्रष्टाचार-केंद्रित है। कांग्रेस नेताओं का संकल्प भ्रष्टाचार करना ही है। कांग्रेस की यह विचारधारा भूपेश बघेल और एजाज ढेबर को बनाती है, फिर उसे ‘यूज एण्ड थ्रो’ कर देती है, फिर नए बघेल और ढेबर तलाशती है जो जनता से लूट कर सकें। श्री देव ने कहा कि यही कांग्रेस की विचारधारा है। कांग्रेस के डीएनए में रचा-बसा भ्रष्टाचार कभी खत्म नहीं होगा, चाहे नेतृत्व कांग्रेस में कोई भी करे। कांग्रेस को अपने नित-नए ‘एटीएम’ खोलने वाले नेता चाहिए, वह कौन होगा, कांग्रेस को उससे कोई मतलब नहीं है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रदेश की जनता ने इस बात को माना था कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में प्रदेश में भयंकर भ्रष्टाचार हुआ, घपले-घोटाले हुए, छत्तीसगढ़ महतारी के खजाने को लूटा गया, जनता के अधिकारों को छीना गया। और अब, जबकि जनता ने कांग्रेस से किनारा कर लिया तो अब कांग्रेस भी बघेल से किनारा कर रही है। श्री देव ने कहा कि एक तरह से बघेल के नेतृत्व को महंत ने ठुकरा दिया है। अगले विधानसभा चुनाव में अभी चार साल चल पड़े हैं, लेकिन उसके पहले ही महंत ने इस बात की घोषणा करके कहीं-न-कहीं बघेल को एक संदेश दे दिया है कि उनका नेतृत्व कांग्रेस को स्वीकार नहीं है। कुछ समय पहले तक एक ही नारा चलता था- भूपेश है, तो भरोसा है; और आज कांग्रेस पार्टी का ही भरोसा उन पर नहीं रहा!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि भाजपा इस बात को बार-बार कहती आई है कि कांग्रेस में लड़ाई केवल सत्ता की है। कांग्रेस का इतिहास रहा है कि सत्ता की प्राप्ति के लिए वह कुछ भी कर जाती है। कांग्रेस के लोग 5 साल कुर्सी की लड़ाई में लगे रहे, लूट की लडाई में लगे रहे कि कौन ज्यादा लूट सकता है? आज इस बात को महंत ने प्रमाणित भी कर दिया कि जिस प्रकार की खेमेबाजी, गुटबाजी कांग्रेस में नजर आ रही है कि कांग्रेस के लोगों में केवल सत्ता के लिए ही बड़ी लड़ाई चल रही है, जनता की सेवा उनकी प्राथमिकता है ही नहीं। यह केवल लूट करते हैं, लूटे गए जन-धन में अपनी हिस्सेदारी चाहते हैं।



Share

Leave a Reply