BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG – प्रेमिका से विवाद के बाद बौखलाया प्रेमी : मनचले आशिक ने अस्पताल में किया हंगामा, खुद को भी मारा चाकू…..

CG – प्रेमिका से विवाद के बाद बौखलाया प्रेमी : मनचले आशिक ने अस्पताल में किया हंगामा, खुद को भी मारा चाकू…..
Share

 कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका से विवाद के बाद खुद को चाकू मार लिया। इसके बाद जब उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो उसने जिला अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरु कर दी है।

अस्पताल में जमकर मचाया उत्पात

कोंडागांव के जिला अस्पताल में एक युवक ने घायल हालत में हंगामा मचा दिया। इस दौरान युवक ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। बताया जा रहा है कि प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खुद को चाकू मार लिया था, जिसके बाद उसे अस्पताल नें भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उसने अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया। मामले की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपनी हिरासत में लिया।

बताया जा रहा है कि युवक का अपनी प्रेमिका के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने खुद को चाकू मार लिया। घटना के बाद युवक को आसपास जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान युवक ने अपना आपा खो दिया और अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया। साथ ही अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ भी की। मौके पर मौजूद स्टाफ ने इसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी। फिलहाल युवक को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।



Share

Leave a Reply