CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG ब्रेकिंग : कुलपति ने दिया इस्तीफा, भर्तियों को लेकर लगा था ये गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला..!!

CG ब्रेकिंग :  कुलपति ने दिया इस्तीफा, भर्तियों को लेकर लगा था ये गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला..!!
Share

 रायपुर। विभिन्न भर्तियों में गड़बड़ी एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगने के चलते IIIT के कुलपति एवं निदेशक पीके सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया है। ट्रिपल IT के अधिकारी-कर्मचारियों ने कुलपति एवं निदेशक का विरोध भी किया था। ट्रिपल आईटी नया रायपुर के डायरेक्टर, कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार सिन्हा को हटाने की मांग को लेकर संस्थान के सभी शैक्षणिक-अशैक्षणिक कर्मचारी और छात्र-छात्रओं ने बड़ा प्रदर्शन किया था। डायरेक्टर पर कई सारे आरोप भी लगाए थे। कर्मचारियों के मुताबिक, कई वर्षों से संस्थान में भारी आर्थिक अनियमतता हो रही थी। भर्ती घोटला, सरकारी संसाधनों के दुरूपयोग, संस्थान के एक्ट की अनदेखी, अपने चहेतों को लाभ देने के लिए मनमाने ढंग के नियमो में तोड़मरोड़ और गड़बड़ी करने, केवल अपने चहेतों के वेतन विसंगतियों को दूर करने, कर्मचारियों के प्रमोशन को जानबूझकर विलंबित करने और अपने चहेतों के लिए नियम विरुध्द नए नए नियम बनाकर लाभ देने की कोशिश करने समेत कई आरोप लगाए गए थे। छात्र-छात्राएं संस्थान को UGC द्वारा डिफाल्टर घोषित किए जाने सहित डायरेक्टर के अनुचित व्यवहार से नाराज चल रहे थे।

हाल ही में जब संस्थान के निदेशक ने जैसे ही कर्मचारियों के लिए नया भर्ती नियम लाया संस्थान के सभी कर्मचारी आंदोलित हो गए और निदेशक के ऑफिस के बाहर विगत 48 घंटों से धरने पर बैठे, परंतु संस्थान प्रबंधन के जिद्द के कारण पहले शैक्षणिक फिर संस्थान के सभी विद्यार्थी भी आंदोलित हो गए और सभी ने एक स्वर में निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिन्हा को पदमुक्त करने मांग उठाई थी।



Share

Leave a Reply