CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG BREAKING: डकैती करने आये 5 बदमाशो पर अकेले भारी पड़ गया 60 साल का बुजुर्ग

CG BREAKING: डकैती करने आये 5 बदमाशो पर अकेले भारी पड़ गया 60 साल का बुजुर्ग
Share

जशपुर जिले में 60 साल के बुजुर्ग की हिम्मत ने डकैतो के पसीने छुड़ा दिए जिससे वो डकैती करने में नाकाम हो गए। घर में सोमवार देर रात देशी कट्‌टा और फरसा लेकर घुसे 5 डकैतों से बुजुर्ग अकेले ही भिड़ गए। उनके इस हमले में डकैतों का एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी डकैत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी एंबुलेंस कर्मचारी के रूप में पहुंची और 24 घंटे में 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक की तलाश की जा रही है। मामला लोदाम चौकी क्षेत्र का है।


ग्राम कुडिंग महुआ टोली के जोगीपारा निवासी सुरेशदास बैरागी (60) सोमवार को पत्नी और दो जवान बेटों के साथ घर में ही थे। बेटे मोबाइल पर गेम खेल रहे थे, जबकि सुरेश पत्नी के साथ किचन में खाना बना रहा था। इसी दौरान शाम करीब 7.30 बजे दरवाजे पर दस्तक हुई। आवाज सुनकर सुरेश के बेटे ने दरवाजा खोला तो उसे धक्का देते हुए 5 डकैत अंदर घुस आए। डकैतों ने दरवाजा बंद कर दिया। शोर सुनकर सुरेशदास और उनकी पत्नी बाहर निकले।

रुपयों और गहनों की मांग कर सुरेश दास को बदमाश पीटने लगे
इस पर डकैतों ने सुरेश दास को पकड़ लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। सुरेशदास की पत्नी ने 10 हजार रुपए निकालकर डकैतों को दे दिए। ये पैसे धान बेचने पर उन्हें मिले थे। इसके बाद डकैत गहनों की मांग करते हुए सुरेश दास को पीटने लगे। बचाव में सुरेश दास ने भी पलटवार किया। उसके हाथ में जो आया उसी से मारा। इसमें एक डकैत को गंभीर चोट लग गई। डकैतों को हड़बड़ता देख पत्नी और बेटों ने भी शोर मचा दिया। आवाज सुनकर बस्ती के लोग एकत्र होने लगे तो डकैत भाग निकले।

एंबुलेंस कर्मी बनकर पहुंची पुलिस ने डकैतों को पकड़ा
डकैतों के भागने के बाद सुरेशदास की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां खून पड़ा था। उसे देखकर अंदाजा लगाया कि डकैत को गंभीर चोट आई है। ऐसे में उसे अस्पताल ले जाना पड़ सकता है। इस पर पुलिस ने 108 कंट्रोल रूम को जानकारी दी तो पता चला कि एक्सीडेंट की सूचना आई है। इसके बाद पुलिसकर्मी एंबुलेंस में ही कर्मचारी बनकर पहुंचे और घायल डकैत को अस्पताल ले गए। जहां गंभीर हालत को देख उसे अंबिकापुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया।

घायल साथी के साथ आए डकैत को पकड़ा, तो 2 और हत्थे चढ़े
घायल डकैत के साथ उसका एक साथी भी एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उससे मिली जानकारी पर पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने भेलवाडीह निवासी विनेश (23), अंकित राम (23) और बड़ाबनई निवासी विनोद राम (32) शामिल है। जबकि मारे गए आरोपी की पहचान नवाटोली निवासी राम प्रताप (26) के रूप में हुई है। आरोपियों से लूटे गए 2100 रुपए, एक कट्‌टा, एक फरसा, एक डंडा, एक खाली कारतूस, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।


नक्सली संगठन के नाम पर पहले भी कर चुके हैं कई वारदात
एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए आरेापी नक्सली संगठन के नाम पर पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पूछताछ में पता चला है अगस्त में ग्राम नगड़ी से आए 2 व्यक्ति के साथ देशी कट्टा लेकर बाइक से नवाटोली से लोखंडी मार्ग में बन रहे निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचे। वहां एक नक्सली पर्चा मजदूरों को देकर ठेकेदार को धमकी दी और फिरौती की मांग की थी।



Share

Leave a Reply