CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG BREAKING: भाई ने भाई पर किया चाकू से वार, खून से लथपथ घायल पहुंचा थाने

CG BREAKING: भाई ने भाई पर किया चाकू से वार, खून से लथपथ घायल पहुंचा थाने
Share

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से हैरान कर देने वाला खबर सामने आया है, युवक के भाई ने ही उस पर हमला कर दिया है। हमले में घायल युवक खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचा गया और उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इधर, दूसरी घटना में कोतवाली पुलिस ने ही शहर में खुलेआम चाकू लहराने वाले युवक को पकड़ा है।


जानकारी के मुताबिक, साल्हेवारपारा में रहने वाला राकेश जैन (32) करीब 3 बजे घर पर ही बैठा था कि अचानक उसका भाई राजेश जैन आया और उसने राकेश पर चाकू से हमला कर दिया। राजेश ने राकेश के छाती और गले पर चाकू से कई वार किए। हमले में राकेश बुरी तरह घायल हुआ है। घायल होते ही राकेश सीधे थाने आ गया। उधर, राजेश वारदात को अंजाम देकर भाग गया है।


कोतवाली पुलिस के मुताबिक युवक जिस समय थाने में पहुंचा था। उस समय उसके शरीर से काफी खून बह रहा था। जब तक वो पुलिस को पूरी बात बताता तब उसके शऱीर से काफी खून बह चुका था। पुलिस ने उसे तुरंत ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने कहना है कि उसके भाई ने किस वजह से हमला किया, यह अभी नहीं पचा चला सका है। हम आरोपी का पता लगा रहे हैं। उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों भाई अपना घर चलाने मजदूरी करते हैं।


वहीं पुलिस ने शहर में खुलेआम चाकू लहराने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी चाकू लहराकर लोगों को डरा धमका रहा था। बताया गया है कि पुलिस को सिटी पार्क विंध्यवासिनी वार्ड के पास इस युवक के लोगों को डराने धमकाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए युवक का नाम हर्ष मानिकपुरी बताया है। पुलिस ने हर्ष से चाकू भी जब्त कर लिया है।



Share

Leave a Reply