CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG BREAKING: मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत से हड़कंप, 4 घंटे में 4 नवजात की मौत, स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली दौरा छोड़ कर लौटे

CG BREAKING: मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत से हड़कंप, 4 घंटे में 4 नवजात की मौत, स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली दौरा छोड़ कर लौटे
Share

अम्बिकापुर: सरगुजा संभाग के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिल रहा है मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमसीएच बिल्डिंग बच्चा वार्ड में एक ही दिन में 4 नवजात की मौत से हड़कंप मचा हुआ है जिसके बाद अस्पताल का निरीक्षण विपक्षी दल भाजपा और सत्तासीन दल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है 16 अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मातृ शिशु वार्ड में 4 नवजात की मौत के बाद परिजनों ने प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया था देर सुबह परिजनों के द्वारा अस्पताल के सामने चक्का जाम भी किया गया था परिजनों के द्वारा अस्पताल प्रबंधक सहित अस्पताल स्टाप पर कई गंभीर आरोप लगाए थे इस बात की सूचना जैसे ही विपक्षी दल भाजपा को लगी बीते दिन देर शाम भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल निरीक्षण करने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा आज कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल मेडिकल कॉलेज अस्पताल कर पूरे मामले की जानकारी ली श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद व पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक सहित प्रतिनिधिमंडल मेडिकल कॉलेज एमसीएच बिल्डिंग मातृ शिशु वार्ड पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी ली गई कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने अस्पताल का निरीक्षण कर आईसीयू वार्ड का भी मुआयना किया,श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद ने बताया जिन चार नवजात बच्चों की मौत हुई है प्रथम दृष्टा दूसरे जिलों से और बहुत देर से आने वाले बच्चे शामिल है साथ ही बताया कि जो अनमेच्योर बच्चे है जिनकी मौत हुई है, इसके साथ ही श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सफी अहमद ने अस्पताल प्रबंधक का बचाव करते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त बताया है


इस मामले मेंसफीअहमद,अध्यक्षश्रम कल्याण बोर्ड ने बताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव दिल्ली दौरे पर है वही स्वास्थ्य मंत्री के गृह ग्राम अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मातृ शिशु वार्ड में 4 बच्चों की मौत की सूचना जैसे ही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव को मिली उसके बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव दिल्ली के का सारे कार्यक्रमों को छोड़कर चार्टर्ड प्लेन से अंबिकापुर के लिए रवाना हो चुके हैं।


इधर देर शाम स्वास्थ्य मंत्री अंबिकापुर शहर के मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा पहुंचेंगे जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर बच्चों की मौत के मामले में जानकारी एकत्रित करेंगे,बहरहाल परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप सही है या नहीं यह आने वाला समय ही बताएगा और सत्तापक्ष कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के द्वारा किया गया निरीक्षण ने क्या तथ्य सामने आते हैं यह देखने वाली बात होगी मगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 4 नवजात की हुई मौत से अंदाजा लगाया जा सकता है अस्पताल प्रबंधक के द्वारा किस प्रकार की व्यवस्था की जा रही है।



Share

Leave a Reply