CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG BREAKING: खेत में चोरी करने घुसे कांग्रेस पार्षद की किसानो ने कर दी पिटाई, FIR दर्ज होने के बाद से फरार

CG BREAKING: खेत में चोरी करने घुसे कांग्रेस पार्षद की किसानो ने कर दी पिटाई, FIR दर्ज होने के बाद से फरार
Share

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, बुधवार देर रात खेत में चोरी करने घुसे कांग्रेस पार्षद की किसानों ने पिटाई कर दी। उसका वीडियो भी बनाया। इस दौरान पार्षद हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा। हालांकि किसानों ने उसे रात को जाने दिया। इसके बाद अगले दिन गुरुवार को थाने में FIR दर्ज कराई गई है। जिसके बाद से आरोपी पार्षद फरार है। मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, अमरपुर के गांव चंपानगर में किसानों के खेतों से दो दिनों से टमाटर की पौध चोरी हो रही थी। इसे देखते हुए किसानों ने निगरानी का फैसला लिया। बुधवार रात को किसान खेतों के आसपास लाठियां लेकर छिपे थे। इसी दौरान करीब 8.30 बजे एक बाइक सवार आया और कार्टून में टमाटर की पौध भरनी शुरू कर दी। इसी बीच किसानों ने उसे दबोच लिया।

जमीन पर पटक कर लात और डंडे से पीटा
लोगों ने जब रोशनी में देखा तो पता चला कि पकड़ा गया आरोपी कुसमी नगर पंचायत के वार्ड-8 से कांग्रेस पार्षद वाहिद था। पहचान सामने आने पर पार्षद ने हाथ जोड़कर माफी मांगनी शुरू कर दी। हालांकि उसका कहना था कि पहली बार ही चह चोरी करने पहुंचा था। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। पार्षद को जमीन पर पटक कर लात और लाठी से पीटा गया।


मामला दर्ज होने के बाद से फरार है पार्षद
पार्षद को देर रात नगर पंचायत उपाध्यक्ष जावेद रहमानी, विधायक प्रतिनिधी राशिद आलम, इमरान सहित अन्य लोगों ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। अमरपुर में किसान बड़ी संख्या में सब्जी व मिर्च की खेती करते है। किसान मिथलेश सिंह, महेंद्र पैकरा, गोवर्धन पैकरा व केदार गुप्ता ने 13 हजार का टमाटर बीज लगाया था। अब उनके पौधे चोरी हो रहे थे। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है।


पांच महीने जेल में रह चुका है आरोपी पार्षद
करीब डेढ़ साल पहले मारपीट व हत्या की नीयत से अगवा करने ने मामले में आरोपी पार्षद वाहिद सहित कुल 16 लोगों को झारखंड पुलिस ने गिरफ़्तार किया था। इनके पास से चार गाड़ियां, चाकू, लोहे के रॉड-डंडे और मिर्च पाउडर बरामद हुए थे। आरोपी पार्षद करीब पांच माह गढ़वा जेल में रहा था। जिसके बाद जमानत पर बाहर आया है। दो साल पहले भी डीजल पंप चोरी कर बेच दिया था।



Share

Leave a Reply