CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG BREAKING : तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से कांग्रेस के बड़े नेता की मौत...क्षेत्र में पसरा मातम

CG BREAKING : तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से कांग्रेस के बड़े नेता की मौत...क्षेत्र में पसरा मातम
Share

 भानुप्रतापुर। छत्तीसगढ़ के भानूप्रतापपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां वाहन की चपेट में आने से कांग्रेस नेता की मौके पर ही मौत हो गई जानकारी के मुताबिक वाहन का चपेट में आने से कांग्रेस नेता अशोक हिड़ामी की मौत हुई। तो वहीं इस दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र इलाके की बताई जा रही है। कांग्रेस नेता की मौत से पूरे इलाके में कोहराम मच गया।

कांग्रेस नेता अशोक हिड़ामी अपने घर से भानुप्रतापपुर आ रहे थे, तभी भानुप्रतापपुर से 3 किमी दूर ट्रक की टक्कर से उसकी मौत हो गई. मृतक की बाइक को ट्रक ने 200 मीटर तक घसीटा है। इसके चलते मृतक के हाथ-पैर भी अलग-अलग हो गए हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया।

मृतक अशोक हिड़ामी जिला लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष थे. हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया है. राहगीरों की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची. शव को अस्पताल ले जाया गया. पुलिस फरार ट्रक चालक की जांच में जुट गई है. अस्पताल में परिजनों सहित अन्य लोगों की भीड़ जुटी है. मृतक अशोक हिड़ामी की पत्नी सोनेकनहार पंचायत की सरपंच हैं. इस घटना से क्षेत्र में मातम छा गई है.



Share

Leave a Reply