CG BREAKING: 32 लाख की सोना चोरी का मास्टरमाइंड निकला ड्राइवर
कोरबा: रायपुर के सर्राफा कारोबारी की कार से कोरबा में 32 लाख की सोना चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस चोरी का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि कार का ड्राइवर ही निकला।
मिली जानकारी के मुताबिक सराफा कारोबारी का ड्राइवर ने अपने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर कार का शीशा तोड़कर गोल्ड चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से पूरा जेवर भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच संदेहियों से पूछताछ में पूरा मामले का खुलासा हो गया। पता चला कि जिस कार में आए थे, उस कार का ड्राइवर ही सरगना निकला। जो दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी और घटना को अंजाम दिया था। रतन ज्वेलर्स के 2 कर्मचारी अकाश वालेचा और कार का चालक रवि साहू कोरबा सोने का सेल करने गए थे। कोरबा पुलिस ने रायपुर के कबीर नगर से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी के लगभग सभी जेवर पुलिस ने बरामद कर लिया है।




