CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG Breaking: कांग्रेस महा अधिवेशन से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर ईडी का छापा

CG Breaking: कांग्रेस महा अधिवेशन से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर ईडी का छापा
Share

 रायपुर। CG Breaking: छत्तीसगढ़ में आगामी 24 फरवरी से शुरु होने वाले कांग्रेस के महा अधिवेशन से पहले बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खबर है कि सोमवार सुबह सेंट्रल फोर्स के साथ ईडी अफसरों की बड़ी टीम ने कांग्रेस नेताओं के घर रेड की है।

CG Breaking: ईडी के अफसरों ने जिन कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की हैं उनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, महापौर एवं विधायक देवेंद्र यादव, प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी के नाम के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

CG Breaking: बता दें कि छत्तीसगढ़ के कोयला लेवी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सीएम सचिवालय की ​अधिकारी सौम्या चौरसिया, आईएएस समीर बिश्नोई, कोयला कारोबारी सूर्याकांत तिवारी, दीपेश टांक, खनन अधिकारी संदीप कुमार नायक और शिव शंकर नाग सहित अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

CG Breaking: कुछ आईएएस और आईपीएस अफसरों को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया है जो अब ईडी के रेडार पर हैं। कांग्रेस नेताओं के यहां आज हुई रेड को भी इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक ईडी की ओर से कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, छापेमारी किस सिलसिले में की गई है।



Share

Leave a Reply