CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG BREAKING: हुक्का बार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाही, 23 थानों की टीम ने रेस्टोरेंट, कैफे, होटल में चलाया सर्चिंग ऑपरेशन

CG BREAKING: हुक्का बार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाही, 23 थानों की टीम ने रेस्टोरेंट, कैफे, होटल में चलाया सर्चिंग ऑपरेशन
Share

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एसएसपी के निर्देश पर एक फिर 23 थाना प्रभारियों की विशेष टीम ने हुक्का बार को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी की अगुवाई में बनी इस टीम ने शुक्रवार देर शाम 7 बजे दुर्ग-भिलाई शहर के 18 से अधिक हुक्का बार कैफे, रेस्टोरेंट्स, होटल एवं पेइंग गेस्ट हॉस्टल में अलग-अलग छापेमारी की। इसके लिए 23 अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। जिसमें 100 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के निर्देश पर दुर्ग भिलाई शहर में हुक्का बार बंद कराने के लिए कुछ दिन पहले 18 जगहों पर छापेमार कार्रवाई की गई थी। इसके बाद फिर से उन्हें पता चला कि कुछ लोग चोरी छुपे हुक्का बार चला रहे हैं। इस शिकायत को देखते हुए एक फिर से 23 थाना प्रभारियों की अगुवाई में अलग-अलग टीम बनाई गई। इसके बाद एएसपी संजय ध्रुव ने उन्हें छापेमारी करने की जगह का नाम छापेमारी से कुछ देर पहले बताया।


सील बंद किए गए कैफे व रेस्टोरेंट की भी की गई जांच
छापेमारी के दौरान पूर्व में हुक्का बार पर कार्रवाई करते हुए जिन रेस्टौरेंट एवं कैफ़े को सील बंद किया गया था उनकी भी जांच की गई। जांच के दौरान सभी सील बंद किए गए हुक्का बार सीलबंद पाए गए।



Share

Leave a Reply