CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG BREAKING: पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

CG BREAKING: पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
Share

दुर्ग: पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को पकड़कर उनके पास से चोरी का तीन स्कूटर जब्त की है। पकड़े गये तीन आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है जिसे पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि जिले में लगातार बाइक व स्कूटर चोरी की शिकायतें मिल रही थी। एक दिन पहले रविवार को एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया व वाट्सअप ग्रुप में वायरल हुआ। वीडियो में दो आरोपी दिखाई दे रहे हैं। एक आरोपी स्कूटर का लॉक चेक करते हुए दिख रहा है। जब उसने देखा कि स्कूटर का लॉक खुला है तो उसने दूसरे साथी को इशारा किया। इसके बाद फिर से आरोपी स्कूटर के पास आया और उसे बिना स्टार्ट किए हुए वहां से ले गया। आरोपी ने स्कूटर का नंबर प्लेट भी तोड़ दी थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने उसी आधार पर उनको पकडऩे में जुट गई और सोमवार को उन्हें सफलता मिली।

पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि 3 व्यक्ति एक स्कूटर में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। वह लोग बाइक व स्कूटर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपियों की घेरा बंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम डीपरा पारा दुर्ग निवासी बच्चन माणिकपुरी 18 वर्ष और दुर्ग के कंडरा पारा निवासी केदार उर्फ प्रेम ठाकुर 18 वर्ष बताया। तीसरा आरोपी नाबालिग निकला। पूछताछ में तीनों ने मिलकर 3 एक्टिवा व एक अन्य वाहन को चोरी करना बताया। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के भीतर दुर्ग के गवलीपारा, चंडीमंदिर, पचरीपारा और शीला होटल के पीछे से उन्होंने चारो वाहन चोरी किया है।



Share

Leave a Reply