CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG BREAKING: किडनैपर्स को पकडऩे गई पुलिस, हाथ आए सटोरिये

CG BREAKING: किडनैपर्स को पकडऩे गई पुलिस, हाथ आए सटोरिये
Share

भिलाई: एक युवक के किडनैप की जानकारी मिलने पर पुलिस जब मंगलवार को किडनैपर्स से पीड़ित को छुडाने तालपूरी के एक फ्लैट मे छापा मारा तो वहां का नजारा ही कुछ और था। वहां बड़े पैमाने पर आनलाईन करोड़ों रूपये का सट्टा खिलाने का कार्य चल रहा था। पुलिस नेे मंगलवार रात को अपहृत युवक को छुडाने के साथ ही खाईवाल सहित 12 लोगों को वहां से गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य सरगना रिक्की पारख फरार है। उसको भी पकडने पुलिस ने जाल बिछाया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से लैपटॉप, कम्पयूटर सेट एवं 35 नग मोबाईल बरामद की है।

इस मामले का खुलासा पुलिस कंट्रोल रूम में एसएसपी मीणा ने किया। उन्होंने बताया कि अरुण मिश्रा नाम के व्यक्ति ने भिलाई नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई हिमांशु मिश्रा को कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया है। वह लोग उसे तालपुरी में के फ्लैट नं 308 में बंधक बना कर रखे हुए हैं। इतना ही नहीं उन लोगों ने उसके भाई को छोडऩे के एवज में 2 लाख रुपए की मांग की है।

इसके बाद सीएसपी दुर्ग जितेंद्र कुमार यादव ने सिविल टीमए साइबर टीम और थाना भिलाई नगर की संयुक्त टीम के लेकर मौके पर पहुंचे और फ्लैट नं 308 की घेराबंदी की। छापेमारी के दौरान उन्होंने वहां से बंधक हिमांशु मिश्रा को तो छुड़ाया ही, साथ ही यह भी पाया कि आरोपी मैनाक दत्ता और अयाज खान अपार्टमेंट में अपेक्स सोल्युशन कंपनी का संचालन करने की आड़ में क्रिकेट सट्टा भी चला रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 35 नग मोबाईलए 2 नग लैपटॉप, 1 कम्प्युटर सेट, वाई फाई, राउटर, अलग-अलग बैंको के पासबुक व एटीएम कार्ड सहित 4 करोड़ से अधिक के लेनदेन के हिसाब को जब्त किया है। पुलिस ने क्रिकेट सट्टा का संचालन करने में शामिल 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अभी एक आरोपी फरार हैए जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने जो बैंक पासबुक और दस्तावेज जब्त किया है उससे पता चलता है कि इन आरोपियों के तार दूसरे राज्यों से जुड़े थे। इन लोगों ने उत्तर प्रदेश, बिहार, जगदलपुर समेत छत्तीसगढ के लोगों को ऑनलाईन सट्टे के कारोबार में शामिल कर कई करोड़ का लेनदेन किया है।

श्री मीणा ने कहा कि यह जिले का अब तक का सबसे बड़ा सट्टा गिरोह हो सकता है। इसके तार बड़े.बड़े शहरों से जुड़े हैं। इसके लिए पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पुलिस उन 12 बैंक अकाउंट की छानबीन भी कर रही है जिसमें आरोपियों ने अब तक 4 करोड़ से अधिक का लेन.देन किया है।

किसी तरह भाग गया बड़ा भाई
बंधक युवक हिमांशु मिश्रा ने बताया कि वह ड्राइवरी का काम करता है। करीब 20-25 दिन पहले रिक्की पारख के यहां नौकरी के लिए गया था। रिक्की ने उसे और उसके बड़े भाई अरूण को नौकरी देने की बात कही। उसने दोनों को तालपुरी के अपार्टमेंट में मैनाक दत्ता के पास भेजा। वहां कुछ दिन काम करने के बाद उसे व उसेक भाई को पता चला वह लोग ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा का कारोबार कर रहे हैं। जिसके बाद जैसे ही दोनों ने वहां नौकरी न करने की बात कही तो रिक्की पारख और मैनाक दत्ता ने धमकी दी की यदि वहां से बाहर गए तो जान से मार देंगे। इसी बीच अरुण किसी तरह अपार्टमेंट से निकल कर भाग गया। भाई के जाने के बाद उन लोगों ने हिमांशु को बंधक बना लिया और परिवार वालों से छोडने के एवज में 2 लाख रुपए की मांग की।

मेडिकल प्रोडक्ट कंपनी की आड़ में चला रहा था सट्टे का कारोबार
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मैनाक दत्ता उस अपार्टमेंट में मेडिकल इक्यूपमेंट और वाटर टैंक सफाई करने वाली अपेक्स सोल्युशन नाम से कंपनी का संचालन कर रहा था। इसकी आड़ में वह यहां क्रिकेट सट्टे का अवैध कारोबार चला रहा था। उसने इस कंपनी में 10 लोगों को भर्ती किया था और उन्ही के सहयोग से क्रिकेट सट्टे का ऑनालइन कारोबार किया जा रहा था। महावीर क्लाथ का संचालक रिक्की पारख निवासी जलेबी चौक केंप 2 अभी फरार है।

पुलिस ने मैनाक दत्ता 38 वर्ष निवासी तालपुरी बंगला 99ए गोविंद कुलु 29 वर्ष निवासी धरमपुरा नेगीगुड़ा जगदलपुर, जावेद अंसारी 2 वर्ष निवासी दुर्ग अयाज खान 24 वर्ष निवासी मुस्लिम संसंत भवन के पास केलाबाड़ी दुर्ग, भानु कुमार कुशवाहा 22 वर्ष निवासी नदियांव थाना हसनपुरा जिला सिवानी बिहार, अनुराग मिश्रा 31 वर्ष, निवासी प्रगतिनगर स्ट्रीट 20 रिसाली, श्रवण सिंह 32 वर्ष, निवासी स्ट्रीट 5 सेक्टर 4 भिलाई, लोकेश सुरेश सुबड़े 30 वर्ष निवासी नानवाड़ा नागपुर थाना धंधरा घाट के पास, निकेत त्रिपाठी 37 वर्ष, निवासी प्रतापगढ़ नवागढ़ उत्तर प्रदेश, मोहम्मद हाबिश 22 वर्ष निवासी केलाबाड़ी मुस्लिम सराय के पीछे, नीरज कुमार कुशवाहा 28 वर्ष निवासी नदियाओ थाना एमएच नगर सिवान बिहार, संकल्प सिंह 30 वर्ष, निवासी हनुमान नगर दुर्ग, बलियापुरम को गिरफ्तार किया है।



Share

Leave a Reply