CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG BREAKING: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी ही दोस्त को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

CG BREAKING: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी ही दोस्त को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
Share

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, नर्सिंग छात्रा को रात भर बंधक बनाकर उसके दोस्त ने ही दुष्कर्म किया। आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। छात्रा अपनी सहेली की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के लिए गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, आरोपी धीरेंद्र साव पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसकी दुर्ग में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली छात्रा से पुरानी दोस्ती थी। छात्रा 15 अक्टूबर की शाम अपनी सहेली के घर बर्थडे पार्टी मनाने पहुंची थी। यहां उसकी मुलाकात धीरेंद्र से हुई। पार्टी मनाने के बाद धीरेंद्र उसे अपने साथ घर ले गया।


छात्रा का आरोप है कि वह जाने के लिए राजी नहीं थी। इसके बाद भी आरोपी उसे जबरदस्ती अपने घर ले गया और कमरे में ले जाकर जबरदस्ती करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो उसे बंधक बना लिया और मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 506, 366, 342 और 376 के तहत केस दर्ज किया है।


परिजनों को दी घटना की जानकारी
छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने घटना की रात उसे अपने कमरे में बंधक बनाकर रखा। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से छूटी और सीधे अपने घर पहुंची। वहां उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।



Share

Leave a Reply