CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG BREAKING: "ये रिश्ता क्या कहलाता हैं" सीरियल के कलाकार ने थाने में घुसकर पुलिस से की हाथापाई

CG BREAKING: "ये रिश्ता क्या कहलाता हैं" सीरियल के कलाकार ने थाने में घुसकर पुलिस से की हाथापाई
Share

छत्तीसगढ़ के कोरबा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, स्टार प्लस टीवी चैनल में प्रसारित धारावाहिक "ये रिश्ता क्या कहलाता हैं" में वकील की भूमिका निभा रहे कलाकार वीरेन्द्र पटेल ने थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर दी। घटना कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र की है। अब एक्टर और उसका भाई जेल में हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का अपराध दर्ज किया है। वीरेन्द्र कोरबा का रहने वाला है। यहां उसका आना-जाना लगा रहता है। उसने कई टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज में काम किया है।


जानकारी के मुताबिक 19 अगस्त की रात थाना कुसमुंडा के ASI रफीक खान, सिपाही अमरनाथ दिवाकर और जितेन्द्र अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान गेवराबस्ती कुसमुंडा से विमल अग्रवाल थाने आया और रिपोर्ट दर्ज कराई कि आदर्शनगर निवासी वीरेन्द्र पटेल और धीरेन्द्र पटेल उसकी दुकान पर कब्जा करना चाहते हैं। वे दुकान विवादित है का पोस्टर लगा रहे हैं। मना करने पर उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट भी की। शिकायत के आधार पर थाना कुसमुंडा में दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई।


रिपोर्ट दर्ज होते ही पहुंच गया थाने
FIR दर्ज होने के कुछ देर बाद वीरेन्द्र और धीरेन्द्र अपने साथियों के साथ थाना कुसमुंडा पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पुलिसकर्मियों ने दोनों को शांत करने की कोशिश की। आरोपियों ने ASI रफीक खान, आरक्षक कृपाशंकर दुबे, अमरनाथ दिवाकर और जितेन्द्र रात्रे के साथ हाथापाई कर दी। आरक्षक अमरनाथ दिवाकर को चोट आई है। आरोपियों ने पुलिस कर्मचारियों को ट्रांसफर करवा देने की धमकी दी और कहा कि हमारी पहुंच बहुत ऊपर तक है। विरेन्द्र बोलने लगा कि,"मेरी पहचान बड़े-बड़े आदमियों के साथ है, मैं टीवी, फिल्मों में काम करता हूं। मेरा कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता।" जिसके बाद सरकारी काम में रुकावट डालने के आरोप में धारा 186, 332, 353 और धारा 34 के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।



Share

Leave a Reply