CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG BREAKING: तीसरी मंजिल से कूदा युवक, कहा-किसी की.......

CG BREAKING: तीसरी मंजिल से कूदा युवक, कहा-किसी की.......
Share

छत्तीसगढ़ के जांजगीर से दर्दनाक मामला सामने आया है, गुरुवार रात एक युवक ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना में उसकी मौत तो नहीं हुई, लेकिन चोट काफी आई है। हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। युवक के खुदकुशी के प्रयास का कारण स्पष्ट नहीं है। उसने बताया कि वह तनाव में था। बताया जा रहा है कि नौकरी नहीं होने के कारण पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, चांपा में स्टेशन रोड स्थित जेजीएम हॉस्पिटल में गुरुवार रात एक युवक दौड़ता हुआ छत पर पहुंच गया। उसे इस तरह भागते हुए देख लोग भी उसके पीछे दौड़े, लेकिन इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, युवक ने छत से नीचे छलांग लगा दी। इस दौरान जमीन पर गिरने की जगह वह अस्पताल की पहली मंजिल पर जा गिरा। इसके चलते उसकी मौत तो नहीं हुई, लेकिन शरीर पर कई जगह गंभीर चोटे आई हैं।


सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक की पहचान जांजगीर के सिवनी निवासी जोसेफ के रूप में हुई है। पुलिस उसे बीडीएम अस्पताल लेकर गई, लेकिन हालत देख रेफर कर दिया गया। शुरुआती पूछताछ में युवक ने बताया है कि वह पारिवारिक परेशानी के कारण तनाव में था। इसी के चलते उसने कदम उठाया है। इसमें किसी की गलती नहीं है। जोसेफ पहले जीओ फाइबर में ड्राइवर था, लेकिन फिर नौकरी छोड़ दी। उसके बाद से काम नहीं मिला।



Share

Leave a Reply