CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG BREAKING: न्याय ना मिलने पर कोर्ट में खुदखुशी का प्रयास किया, अस्पताल में भर्ती

CG BREAKING: न्याय ना मिलने पर कोर्ट में खुदखुशी का प्रयास किया, अस्पताल में भर्ती
Share

छत्तीसगढ़ के बालोद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिला एवं सत्र न्यायालय के परिसर में एक शख्स के खुदकुशी के प्रयास का मामला सामने आया है। बताया गया है कि शख्स न्याय नहीं मिलने से परेशान था। इसके कारण उसने ये आत्मघती कदम कोर्ट परिसर के अंदर ही उठा लिया है। वो सुबह से कोर्ट पहुंचा हुआ था। अचानक करीब 11 बजे उसने कीटनाशक पी लिया। इसके बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई, बाद में उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शख्स के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने इस बात का जिक्र किया है कि वो न्याय नहीं मिलने से परेशान था।


भाई से जमीन विवाद का है मामला
जिला सत्र न्यायायल में पड़कीभाट निवासी बाबूलाल साहू सुबह से ही कोर्ट परिसर में घूम रहा था। करीब सुबह 11 बजे उसने कीटनाशक दवाई पी ली। आनन फानन में मौके पर एम्बुलेंस को बुलाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पता चला है बाबूलाल का कोर्ट में सिविल केस चल रहा है जो उसके भाई की जमीन से संबंधित है, जिसकी पेशी की तारिख 19 अगस्त को मिली थी। उसी के सिलसिले में वो कोर्ट पहुंचा था।

न्याय की गुहार वाला सुसाइड नोट
बाबूलाल जिला कोर्ट पहुंचने से पहले ही अपने शर्ट की जेब में सुसाइड नोट रखा हुआ था। ये सुसाइड नोट तब मिला है जब उसे अस्पताल लाया गया। बाबूलाल ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने बालोद न्यायालय कई बार न्याय की मांग की है। 2 साल हो गए, मुझे न्याय नहीं मिला। इसी बात से मैं परेशान हूं और कीटनाशक दवाई पीकर अपनी जान दे रहा हूं।उसने आगे लिखा है कि मेरी मौत के बाद जल्द न्याय दिलाने का प्रयास किया जाए।


एडिशनल एसपी डीआर पोर्ते ने बताया कि सूचना मिली थी कि कोर्ट परिसर में बाबूलाल साहू नाम कें व्यक्ति ने कीटनाशक दवाई पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की है, मामले की जानकारी मिलने के बाद उसे हॉस्पिटल लाया गया है। उसका उपचार किया जा रहा है।



Share

Leave a Reply