CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG BREAKING: पति की तबियत बिगडऩे पर पत्नी ने अस्पताल के दूसरे माले से लगा दी छलांग, हालत गंभीर

CG BREAKING: पति की तबियत बिगडऩे पर पत्नी ने अस्पताल के दूसरे माले से लगा दी छलांग, हालत गंभीर
Share

बिलासपुर: पति की हालत बिगडऩे पर पत्नी ने सिम्स आपातकालीन के ऊपर दूसरे तल से छलांग लगा दी। महिला के रीढ़ में गंभीर चोट आई है। उचाई से गिरने की वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।


जानकारी के मुताबिक अकलतरा के ग्राम किरारी निवासी कृष्ण कुमार कश्यप लंबे समय से हार्ट की बीमारी से पीडि़त चल रहा है। जिससे उसकी पत्नी लता कश्यप को आर्थिक के साथ मानसिक परेशानी झेलना पड़ रहा था। चार दिन पहले पति की हालत बिगडऩे पर उसे सिम्स में भर्ती कराया था। जब बुधवार को डाक्टर ने बताया कि उसकी पति की हालत और भी गम्भीर हो चुकी है। इसके बाद से वह परेशान हो गई व गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे लता आपातकालीन के ऊपर दूसरे तल स्थित ओपीडी में पहुंचीं और खिड़की की जाली निकालकर छलांग लगा दी। जिसके बाद वह शेड से टकराते हुए सीधे सिम्स पुलिस चौकी के पास गिरी। लगभग 30 फिट की ऊंचाई से गिरने की वजह से गंभीर चोटे आई। इसके बाद उसकी तत्काल जांच करने पर रीढ़ की हड्डी पर गंभीर चोट आने की पुष्टि की गई। जिसका उपचार किया जा रहा है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही दूसरी तरह उसके पति की हालत भी गम्भीर बनी हुई।



Share

Leave a Reply