CG BREAKING : हंगामे और शोर शराबे की भेंट चढ़ा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र हंगामे और शोर शराबे की भेंट चढ़ गया। विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चतकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र को 5 दिन चलना था, लेकिन सत्र को 2 दिन पहले ही तीसरे दिन ही अनिश्चिकाल के लिए स्थगित करना पड़ा।
आज सदन में प्रश्नकाल के बाद से ही धर्मांतरण और आरक्षण के मुद्दे पर शोर शराबा हो रहा था। कई बार कार्रवाई को रोकनी पड़ी। आज धर्मांतरण और आरक्षण के मुद्दे पर हंगामे की वजह से करीब 1 घंटे तक सदन को स्थगित करना पड़ा। एक घंटे तक स्थगित होने के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। तो कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। भाजपा के विधायको ने सदन में चावल चोर के नारे लगाने लगे। उसके बाद गर्भगृह के पास धरने पर बैठे सभी विपक्ष के विधायक बैठ गये। इस दौरान बीजेपी विधायकों ने पर्ची फाड़ कर आसंदी की तरफ फेंका। हंगामा थमता नहीं देख विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी।




